देश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
देश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 9 अप्रैल 2017

बीजेपी विधायक राजा सिंह ने फिर दिया विवादित बयान कहा हम इम्तेज़ार कर रहे है उनके सर कलम करने के लिए

Posted by Unknown
हैदरबाद: अयोध्या विवाद पर अभी कुछ ही दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को आपसी बातचीत से मसले का हल निकाले की सलाह दी थी. इसी बीच अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी विधायक ने विवादित बयान दे दिया.

हैदराबाद के गोशामल से बीजेपी के विधायक राजा सिंह ने सभी हदें पार करते हुए कहा, “जो लोग यह कहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. हम उनके इस बात के कहने का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम उनका सिर काट सकें.”

आपको बता दें कि बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि का विवाद बीते 65 साल से अदालत में है. 2010 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस विवाद का निपटारा किया था और विवादित भूमि को तीन हिस्सों में बांटने का फैसला सुनाया था. अब ये केस सुप्रीम कोर्ट के पास है. बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि विवाद पर रोज सुनवाई से इनकार कर दिया था. हालांकि, उससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से आपसी बातचीत से इस मुद्दे का हल निकालने का सुझाव दिया था.
Read More

सोमवार, 18 जुलाई 2016

मरी गाय से भरी 3 ट्रक को लेजाकर कलेक्टर ऑफिस के सामने खड़ी किया और कहा ये है तुम्हारी माता इनका तुम संस्कार करो

Posted by Unknown 22 Comments
अभी हाल ही में मरी गाय की खाल निकलने पे गऊ रक्षा दल ने 4 दलितों की पिटाई की थी
उसी वजह से दलितों के दिल में आक्रोश भरा हुआ है
और इससे पहले मुस्लिमो को भी ऐसे ही पीटा गया

सुरेन्द्रनगर में मरे हुए ढोरों से भरी तीन ट्रकों लेकर आज दलितों ने कलेक्टर ओफीस पर धावा बोल दिया 

कहा लो ये तुम्हारी गौ माताएं. इसका अग्नि संस्कार करो तुम.


अगर ऐसा ही होता रहा तो गऊ रक्षा दल पर बैन लग सकता है
क्यू की सरकार के पास इंसानो का अंतिम संस्कार करने का पैसा नहीं जानवरो का अंतिम संस्कार कैसे करेगी
Read More

शुक्रवार, 15 जुलाई 2016

क्या हमे सिर्फ कश्मीर चाहिए कश्मीर के लोग नहीं : वसीम अकरम त्यागी

Posted by Unknown

कश्मीर में सौ से ज्यादा नौजवानों की आंखें सेना की गोली से फोड़ दी गईं तब जाकर गृहमंत्री की आंखें खुली और उन्होंने ट्वीट करके कश्मीर में शान्ति बनाने की अपील की।

 देश की संपत्ती का नुकसान हरियाणा और गुजरात में भी हुआ था मगर वहां ऐसी बर्बरियत देखने को नहीं मिली थी जैसी कश्मीर में सामने आई है।

आखिर क्या वजह है कि जो सेना हरियाणा और गुजरात में इस कद्र दयालू हो जाती हो कि अपने हथियार तक छिनवा देती हो वही सेना कश्मीर जाकर इतनी बलशाली कैसे हो जाती है ?


 सोशल मीडिया पर एक तबका है जो कश्मीर में गिरने वाली लाशों की गिनती फुटबॉल के गोल या क्रिकेट मैच के विकेट गिरने से कर रहा है।


एक चीज से समझ से बाहर है जब देश के दूसरे राज्यों में विरोध प्रदर्शन होता है सरकारी अथवा निजी संपत्ती को नुकसान पहुंचाया जा रहा होता है तब वैसी कार्रावाई नहीं होती जैसी कश्मीर में होती है। लाशें गिरीं, आंखें फोड़ीं गईं ऐसी बर्बरियत सरकार सेना अपने ही देश के नागरिकों के प्रति दिखा रही है। क्या कश्मीर में मरने वाले प्रदर्शनकारी इस देश के नागरिक नहीं हैं ?

या फिर हमें सिर्फ कश्मीर चाहिये कश्मीरी नहीं ?

✍� Wasim Akram Tyagi
Read More

बुधवार, 6 जुलाई 2016

खराब मौसम की वजह से कुछ जगह पर नहीं दिखा चाँद ओलमा ए हिन्द ने कहा ईद कल ही होगी

Posted by Unknown

मौसम खराब की वजह से नहीं दिखा कुछ शहरो में चाँद
और कुछ शहरो में दिखा भी इस लिए ईद कल है

आज चाँद दिखा इस लिए गुरुवार को यानि कल ईद मनायी जायेगी. इस बात की तस्दीक पटना की खानकाह मोजीबिया व लखनऊ की चांद कमेटी ने भी की है.

हिलाल कमेटी के कल्ब सादिक ने कहा कि आज चांद  दिखा. इसलिए ईद गुरुवार को मनायी जायेगी.
इधर खानकाह मोजीबिया के मिनहाजुद्दीन के हवाले से जारी बयान में कहा गया है कि ईद की नमाज कल यानि गुरुवार को ही पढ़ी जायेगी.
उधर एदारा शरिया के मुफ्ती व इमारत शरिया के हसन रेजा नूरी ने भी गुरुवार को ईद मनाये जाने की तस्दीक की है.
इस बीच केंद्र सरकार के तमाम दफ्तर ईद के लिए सात जुलाई को बंद रहेंगे.
Read More

बुधवार, 29 जून 2016

गुजरात के एक मंदिर में लगी आग बुझाई मुस्लिम लड़के ने अपनी जान पर खेल कर

Posted by Unknown 2 Comments

आरती के समय मन्दिर में लगी आग मुस्लिम
लड़को ने जान पे खेल कर आग बुझाई।
मंदिर मे फंसे हिन्दू भाइयो को बाहर निकाल
बचाई जाने।

बचे लोगो ने उन मुस्लिम नौजवानो का शुक्रिया अदा किया
ये हादसा
गुजरात के भचाउ के पास के गाँव में हुआ
 इस हादसे ने
दिया इंसानियत ओर भाईचारे का पैगाम।।
Read More

शनिवार, 25 जून 2016

लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्या ने छोड़ा बसपा मायावती ने कहा नहीं छोड़ते तो हम निकाल देते

Posted by Unknown
बीएसपी का दामन छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपनी राजनीतिक मोर्चाबंदी शुरू कर दी है।उनका कहना है कि एक जुलाई को वो लखनऊ में अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे वहीं सूत्रों की माने तो बीजेपी पिछले कुछ महीनों से मौर्य के संपर्क में है जिससे उनके भाजपा में जाने की सम्भावना प्रबल हो गयी है और वो बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर सकते है।
वही आज़म खान का कहना है की
स्वामी प्रसाद मौर्य एसिड की तरह हैं,जहां भी रहेंगे नुकसान ही करेंगे-

आजम खां ने फतेहपुर में मीडिया से कहा कि मौर्य को बसपा में लौट जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ चुके स्वामी प्रसाद मौर्य पर तीखा बयान दिया है. आजम खान ने मौर्य की तुलना एसिड से कर दी है. उन्होंने कहा कि मौर्य एसिड की तरह हैं, जहां भी रहेंगे नुकसान ही करेंगे.आजम ने कहा, 'स्वामी एसिड की तरह हैं. जिस तरह से एसिड से नुकसान होता है, उसी तरह से मौर्य भी केवल नुकसान पहुंचाते हैं. वह जिस भी पार्टी में रहेंगे एसिड का काम करेंगे.' आजम ने बीएसपी प्रमुख मायावती को नसीहत देते हुए कहा है कि वो स्वामी को मना कर पार्टी में दोबारा ले आएं. बता दें कि बीएसपी के तीसरे सबसे बड़े नेता और यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ दिनों पहले बसपा छोड़ दी है.
Read More

शनिवार, 18 जून 2016

लखनऊ ब्राह्मणों के खिलाफ बोलने पर मायावती ने दलित को किया पार्टी से बाहर

Posted by Unknown


लखनऊ. विधानसभा चुनाव के दौरान वोटगणित का रिस्क नहीं उठाने के लिए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ब्राह्मणों के खिलाफ बोलने की वजह से पार्टी के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय भारती को पार्टी से निकाल दिया है. बीएसपी में विधानसभा सीट के पार्टी अध्यक्ष का रुतबा वहीं के पार्टी एमएलए से बड़ा होता है.ये सबको पता है कि मायावती ने आखिरी बार जब सरकार बनाई थी तब उन्होंने दलित और ब्राह्मणों का ऐसा सामाजिक वोटगणित तैयार किया था कि सारी पार्टियां देखती रह गईं. इस बार भी मायावती उस समीकरण में अपनी वापसी की संभावना देख रही हैं. यूपी में करीब 10 फीसदी वोटर ब्राह्मण हैं.पार्टी से निकाले गए संजय भारती पार्टी के दलित नेता हैं और बीएसपी की स्थापना के समय से ही पार्टी से जुड़े हैं. भारती ने कहा है कि उनके फेसबुक को किसी ने हैक करके ब्राह्मण विरोधी बातें लिखीं. भारती ने पार्टी के ही पूर्व मंत्री एमए लारी और प्रमोद गौतम पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है
Read More